फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Medicated jaggery will increase immunity in sugar mill

चीनी मिल में औषधियुक्त गुड़ बढ़ाएगा रोग प्रतिरोधक क्षमता

Tue, 28 Dec 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Medicated jaggery will increase immunity in sugar mill
पलवल। जिला सुगर मिल में मंगलवार को औषधियुक्त गुड़ का उत्पादन शुरू किया गया। मिल में शत-प्रतिशत प्राकृतिक एवं रसायन मुक्त, अच्छी गुणवत्ता, गोल्डन ब्राउन कलर में गुड़ व शक्कर का उत्पादन कर बिक्री हेतु पैकिंग सहित लांच किया गया। गुड़ में सौंफ, सौंठ, जीरा, अजवायन, काली मिर्च आदि औषधि डाली जा रही हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करेंगी। मिल में चीनी के अलावा परंपरागत सादा गुड़, मसाला गुड़, शक्कर का उत्पादन किया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी को भी गुड़ की महत्ता व इस्तेमाल के बारे में जानकारी मिल सके। मिल में जल्द ही गुड़ और चीनी के लिए शोरूम बनाए जाने की भी योजना है।
विज्ञापन

मिल की प्रबंध निदेशक सुमन भांखड ने बताया कि पलवल सहकारी चीनी मिल ब्रज क्षेत्र से लगती है और हरियाणा के दक्षिणी क्षेत्र में यह एकमात्र शुगर मिल है जो अभी तक चीनी का उत्पादन कर रही है। अब हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों में यहां पर चीनी उत्पादन के साथ अच्छी गुणवत्ता के प्राकृतिक विटामिन, मिनरल एवं ऑयरन युक्त गुड़ व शक्कर का उत्पादन भी किया जा रहा है। मिल में गुड प्लांट में शत प्रतिशत प्राकृतिक एवं केमिकल फ्री, मसालेदार व मूंगफली युक्त अच्छी क्वालिटी का गोल्डन ब्राउन कलर, अच्छी गुणवत्ता के साथ प्राकृतिक विटामिन, मिनरल्स एवं ऑयरन युक्त गुड़/शक्कर का उत्पादन किया जा रहा है। प्लांट में साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। गुड़ को एक अच्छी पैकिंग के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ-साथ गुड प्लांट में अच्छी गुणवत्ता की शक्कर व राब का भी उत्पादन किया जा रहा है, जोकि व्यक्ति के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का कार्य करेगा। अभी तक मिल द्वारा 20 क्विंटल गुड़ का उत्पादन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दो क्विंटल गुड़ का उत्पादन किया जा रहा है। वर्तमान में गुड़ 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जा रहा है। प्रबंध निदेशक ने यह भी बताया कि भविष्य में मार्केट में गुड़ की मांग बढ़ने पर इसका उत्पादन और भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने बताया कि गुड़ को बेचने के लिए जल्दी ही मिल के मुख्य गेट पर एक गुड़ विक्रय केंद्र स्थापित किया जाएगा, फिलहाल गुड़ को बेचने के लिए मिल के गेट के सामने व्यवस्था की गई है। आगे मिल के गेट के समीप गुड़ और चीनी के लिए शोरूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का 20 करोड़ रुपये का किया भुगतान
प्रबंध निदेशक सुमन भांखड़ ने बताया कि मिल का पेराई सत्र 26 अक्तूबर को प्रारंभ किया गया था तथा मिल ने अब तक 10 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई कर 9 प्रतिशत रिकवरी के साथ 80 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। मिल द्वारा अब तक 50 हजार क्विंटल सीरे का उत्पादन हुआ। फिलहाल मिल द्वारा 30 हजार क्विंटल सीरा 900 रुपये प्रति क्विंटल के रेट से बेचा गया जोकि हरियाणा की सभी सहकारी चीनी मिलों में सर्वाधिक रेट है। उन्होंने बताया कि शुगर मिल द्वारा सीजन 2021-22 में 30 नवंबर 2021 तक किसानों के गन्ने का 20 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed