{"_id":"659d847f97a8571cb403bafb","slug":"medical-returning-after-closing-shopoperator-shot-injured-palwal-news-c-24-1-fb11002-4175-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दुकान बंद कर लौट रहे मेडिकल\nसंचालक को गोली मारी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दुकान बंद कर लौट रहे मेडिकल संचालक को गोली मारी, घायल
विज्ञापन
फ़ोटो कैप्शन
09पीएएलपी13- गोली लगने से घायल हुआ मेडिकल संचालक देवदत्त।
-- -- --
- मोबाइल फोन लूटने के बाद अवैध हथियार को फेंक कर फरार हुए बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। गांव गौढोता से मेडिकल स्टोर को बंद कर बाइक से घर लौट रहे संचालक को अज्ञात बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सीने में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी बदमाशों ने पीड़ित का मोबाइल फोन लूटकर झाड़ियों में फेंक दिया और अवैध हथियार को घायल के ऊपर फेंक कर फरार हो गए। राहगीरों ने घायल अवस्था में पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत के इस दर्ज किया है।
पुलिस जांच अधिकारी शेर सिंह ने बताया कि शहर के गौढोता चौक निवासी देवदत्त ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह गांव गौढोता में मेडिकल स्टोर चलाता है। सोमवार रात को वह जब अपनी दुकान को बंद कर अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था, तो अचानक दो युवक अपनी बाइक की लाइट बंद कर उसके सामने आ गए। बदमाशों ने सीधी फायरिंग कर दी और गोली उसके सीने में जा लगी और वह सड़क पर गिर गया। आरोपी बदमाश उसके मोबाइल को लूटकर अवैध हथियार को उसके ऊपर डालकर फरार हो गए। पीड़ित ने घायल अवस्था में सड़क पर आने जाने वाले लोगों से मदद मांगी तो एक युवक ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया, जहां घायल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फरीदाबाद के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।