फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Mason electrocuted while working; loses his life.

Palwal News: काम के दौरान बिजली की चपेट में आया राजमिस्त्री, गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Mason electrocuted while working; loses his life.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। भंडोली गांव में मकान निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से 36 वर्षीय राजमिस्त्री कैलाश की मौत हो गई। काम के दौरान उसके हाथ में मौजूद सरिया मकान के सामने से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे उसकी जान चली गई।
उसके चाचा सियाराम ने बताया कि कैलाश भंडोली में विक्रम सिंह तोमर के यहां भट्टे पर रहता था और राजमिस्त्री का काम करता था। वह भंडोली में महिंदर सिंह तोमर के मकान में निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कैलाश मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला जालौन के गांव कामथा का रहने वाला था। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 10 वर्ष और छोटा बेटा 7 वर्ष का है। घटना के संबंध में परिजनों की ओर से हसनपुर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। थाना प्रभारी विजय पाल ने बताया कि फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed