{"_id":"657c96c8d03462dbe402f4ef","slug":"masked-miscreants-of-hathoda-gang-attacked-the-young-man-palwal-news-c-24-1-fb11002-3758-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हथौड़ा गैंग के नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हथौड़ा गैंग के नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर किया हमला
Fri, 15 Dec 2023 11:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। दिल्ली-आगरा राजमार्ग स्थित हसनपुर चौक पर दिनदहाड़े अज्ञात नकाबपोश आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवक पर रॉड, हथौड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के समय चौक पर सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने युवक को बचाने की कोशिश भी नहीं की। आरोपी बदमाश युवक को धमकी देते हुए कार में सवार होकर फरार हो गए। घायल युवक की पहचान गांव करमन निवासी अंकित उर्फ भोला के रूप में हुई है। पहले भी अंकित को गोली मारकर घायल कर दिया गया था।
शुक्रवार को शहर में दिनदहाड़े हथौड़ा गैंग बदमाशों का खौफ देखने को मिला। लाठी, रॉड व हथौड़ों से लैस आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने चौक पर खड़े गांव करमन निवासी अंकित उर्फ भोला पर जानलेवा हमला कर दोनों पैरों सहित हाथों को तोड़ दिया। अचानक हुए युवक पर हमले से शहर में दहशत फैल गई और बदमाश भोला को अधमरा कर छोड़ कर फरार हो गए बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक गंभीर रूप से घायल अंकित उर्फ भोला को जान पहचान के लोग घटनास्थल से उठा कर इलाज के लिए अस्पताल ले गए, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने फरीदाबाद अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना था कि पुलिस को अभी किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं मिल पाई है। हसनपुर चौक पर झगड़े की सूचना मिली है। सूचना के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।शहर में हुई घटना में आरोपियों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है । शिकायत मिलने के बाद आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
23 अक्तूबर को मामूली सी कहासुनी में अंकित उर्फ भोला को गोली मारकर किया था घायल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 अक्तूबर को गांव करमन निवासी अंकित उर्फ भोला और उसका दोस्त दिनेश निवासी गांव भुलवाना कार में सवार होकर अपने दोस्त हितेश उर्फ हरबीर से मिलने उसके गांव गौढ़ोता पहुंचे थे और वह गांव में स्थित चौक पर खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे, तभी गांव बेढ़ा पट्टी व गौढोता के युवकों के बीच कहासुनी हो गई जिसमें फायरिंग हो गई और गोली अंकित उर्फ भोला को जा लगी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया बाद में पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास का केस किया था।