फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Martyrs honored at Police Lines

Palwal News: पुलिस लाइन में शहीदों को किया नमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Martyrs honored at Police Lines
शहीद उमर मोहम्मद के परिजनों को सम्मानित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पुलिस स्मृति दिवस पर मंगलवार को नूंह पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने देश की सुरक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नूंह के गांव सालाहेड़ी निवासी शहीद पुलिसकर्मी उमर मोहम्मद के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।

एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान राष्ट्र की सुरक्षा और समाज की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। संकट के समय जवान सबसे आगे रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाने की परंपरा 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में सीआरपीएफ के 10 जवानों के बलिदान की याद में शुरू हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देशभर में 154 जवानों ने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। कार्यक्रम में शहीदों के योगदान को याद करते हुए पुलिस जवानों को राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed