फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   married women murder

जहर देकर विवाहिता को मार डालने का आरोप

Wed, 03 Jul 2019 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
married women murder
जहर देकर विवाहिता को मार डालने का आरोप
विज्ञापन

पलवल। गांव धतीर में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका की मां ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जबरन जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

सदर थाना प्रभारी सुमन कुमार के अनुसार यूपी के गांव हथाना निवासी राजबती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी दीपिका की शादी तीन साल पहले पलवल के गांव धतीर निवासी सुरजीत के साथ की थी। शादी में उनके द्वारा हैसियत अनुसार दान-दहेज भी दिया था। लेकिन सुसराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और अक्सर कार व दो लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने दीपिका के साथ कई बार मारपीट भी की जिसका पंचायती तौर पर फैसला हो गया। गत 2 जुलाई को उन्हें फोन से सूचना मिली कि दीपिका ने जहर खा लिया है और वह पलवल के निजी अस्पताल में दाखिल है। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उपचार के दौरान दीपिका की मौत हो गई। आरोप है कि दीपिका को उसके पति, सास गजरी व ननद शीतल ने जबरन जहरीला पदार्थ खिलाया है जिससे उसकी मौत र्हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed