फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Married woman was thrown out of the house for not getting Scorpio in dowry

दहेज में स्कॉर्पियो न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

Fri, 27 May 2022 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Married woman was thrown out of the house for not getting Scorpio in dowry
पलवल। दहेज में स्कॉर्पियो की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया। वहीं, पीड़िता ने पति पर यौन शोषण करने, देवर पर जबरन छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अनीता के अनुसार, महिला ने शिकायत दी है कि उसकी शादी 2019 में फरीदाबाद जिला निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने दान-दहेज भी दिया था। लेकिन, ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं थे और शादी के बाद से ही स्कॉर्पियो की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पीड़िता के साथ पति, सास, ससुर, मौसी सास व मौसी सास के लड़के ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर वापस आने को कहा। पीड़िता का आरोप है कि पति द्वारा उसका यौन शोषण किया जाता था। एक दिन वह घर पर अकेली थी। तभी मौसी सास का लड़का घर आया और छेड़छाड़ कर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

घर से जूलरी और नकदी चोरी
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र स्थित एक मकान से चोर जूलरी और नकदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रणजीत के अनुुसार, बसंत विहार निवासी कुंवरपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि आदर्श कॉलोनी स्थित मकान से चोर 25 मई को जूलरी और 14 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed