फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Married woman was raped by her neighbour at knife point In Palwal

विवाहिता की आपबीती: रात में पति की गैरमौजूदगी में पड़ोसी दीवार फांदकर घर में घुसा, चाकू के बल पर लूटी आबरू

Mon, 07 Jul 2025 09:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 07 Jul 2025 09:59 PM IST
सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी गेट फांदकर घर में घुस आया। उसने शोर मचाने पर चाकू निकालकर उसकी कनपटी पर रख दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Married woman was raped by her neighbour at knife point In Palwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

हरियाणा के पलवल के सदर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ उसके पड़ोसी ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले भी उसे धमकी देकर दुष्कर्म कर चुका है, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इस बार पीड़िता ने फिर हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी गेट फांदकर घर में घुस आया। उसने शोर मचाने पर चाकू निकालकर उसकी कनपटी पर रख दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि इससे पहले भी 25 जून को आरोपी ने इसी तरह उसे धमकाकर दुष्कर्म किया था। पति के घर पहुंचते ही दोनों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed