फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Married woman was raped and blackmailed for six months

Palwal News: विवाहिता से दुष्कर्म का वीडियो बना छह महीने तक किया ब्लैकमेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Married woman was raped and blackmailed for six months
पीड़िता ने दर्ज कराया केस, नशीला पदार्थ खिला दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

हथीन। उपमंडल के गांव की विवाहिता के साथ सितंबर 2024 में देर रात घर में घुसकर आरोपी ने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने विवाहिता का छह महीने तक शोषण किया। इससे परेशान होकर विवाहिता ने छह महीने बाद बहीन थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने सितंबर 2024 में रात करीब ढाई बजे उसके घर में घुसकर उसको जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाया और दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने पीड़िता का वीडियो बना लिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को कई बार बुलाया और उसका शोषण किया। बदनामी के डर से पीड़िता आरोपी से मिलने जाती रही। छह महीने बाद परेशान होकर पीड़िता ने ससुराल वालों को इस बारे में बताया। उनकी मदद से बहीन थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed