फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Married woman was poisoned to death for not getting the bike in dowry

दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता को जहर देकर मार डाला

Mon, 23 May 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Married woman was poisoned to death for not getting the bike in dowry
शीतल का फाइल फोटो। - फोटो : Palwal
हथीन। गांव अकबरपुर नाटोल में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर शीतल को जहर देकर मार डाला। विवाहिता की 15 माह पहले ही शादी हुई थी। हथीन थाना पुलिस ने शीतल के भाई की शिकायत पर पति सहित चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मंडकौला चौकी में कार्यरत जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार, गांव अछेजा निवासी जगवीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने अपनी बहन शीतल का विवाह 16 फरवरी 2021 को अकबरपुर नाटोल निवासी सुधीर के साथ किया था। शादी में दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। उसकी बहन ने कई बार इस बारे में शिकायत की थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। 21 मई को उन्हें सूचना मिली कि उसकी बहन गुरुनानक अस्पताल, पलवल में भर्ती है। 22 मई को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जगवीर ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी बहन को जहर देकर मारा गया है। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पति सुधीर, ससुर कुमरपाल, सास बाला और जेठ विनोद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, सभी आरोपी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed