{"_id":"6037dff78ebc3ee92662a877","slug":"married-woman-strangled-body-laid-jammed-palwal-news-noi5678537114","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर विवाहिता की हत्या, शव रख लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर विवाहिता की हत्या, शव रख लगाया जाम
विज्ञापन
होडल। गांव भुलवाना निवासी सुरेश की बेटी रश्मि की गांव अहरवां में शादी के चार महीने बाद बुधवार को दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोगों ने रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित ससुराल के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर होडल में शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी दिनेश कुमार ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी तक जाम खोलने को तैयार नहीं थे। काफी समझाने के बाद डीएसपी के जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर करीब चार घंटे बाद जाम खोला गया।
पलवल के गांव अहरवां में सुरेश की बेटी रश्मि की बुधवार की देर शाम मारपीट कर व गले में रस्सी से फंदा लगाकर हत्या कर दी गई थी। मौके पर रश्मि के पिता सुरेश व भाई पहुंचे, तो उन्हें देखकर पति बलराम, सास सत्यवती, ससुर ज्ञान सिंह व देवर मनीष भाग खड़े हुए। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया था। रश्मि के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बृहस्पतिवार को शव लेकर अहरवां के लिए निकले। हालांकि वे लगातार पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर पहुंचते ही उन लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने शव को वहीं रखकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे।
इधर दूसरी ओर राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। सूचना मिलते ही डीएसपी दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को काफी समझाया-बुझाया, लेकिन वे नहीं माने। करीब चार घंटे तक हंगामा-प्रदर्शन के बाद डीएसपी ने जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शव लेकर गए।