{"_id":"6489f599a49331af9b018364","slug":"married-woman-killed-for-not-getting-five-lakh-rupees-and-car-palwal-news-c-24-1-snoi1004-572-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पांच लाख रुपये व कार न मिलने पर विवाहिता को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पांच लाख रुपये व कार न मिलने पर विवाहिता को मार डाला
विज्ञापन
14पीएएलपी1- मृतका अनीता का फाइल फोटो।
पुलिस ने पति सहित चार नामजद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दहेज में पांच लाख रुपये व कार न मिलने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। आरोपी पिछले काफी दिनों से विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। सदर थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति सहित चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विश्व गौरव के अनुसार, गांव मंडकौला निवासी नवीन ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी दो बहनों सविता व अनीता की शादी गांव अहरवां निवासी धीरज व ब्रजभूषण के साथ वर्ष 2017 में हुई थी। शादी के बाद से पति, सास व ससुर दहेज में पांच लाख रुपये नगद व कार की मांग करने लगे। दहेज न लाने पर दोनों बहनों के साथ मारपीट कर रात के समय घर से निकाल दिया। पंचायत जोड़ने पर आरोपियों ने अपनी गलती मानते हुए आगे से ऐसा न करने की बात कही, लेकिन कुछ दिन बाद ही आरोपी सविता को बेटा न होने का ताना देकर परेशान कर जान से मारने की धमकी देने लगे और घर से निकाल दिया। सात फरवरी को ब्रजभूषण आया और अनीता को अपने साथ ले गया, जबकि सविता को बाद में ले जाने की बात कहकर गया था। सविता पिछले आठ माह से अपने माता-पिता के पास मंडकोला में ही रह रही है। शिकायत में कहा है कि 13 जून को रात में उनके पास सूचना आई कि अनीता की मौत हो गई है, ईएसआई अस्पताल फरीदाबाद में दाखिल थी। 14 जून को सुबह पीड़ित अपने परिजनों के साथ ईएसआई अस्पताल फरीदाबाद पहुंचे तो वहां अस्पताल में ससुराल पक्ष से कोई नहीं मिला, अनीता को मृत छोड़कर सभी ससुराल पक्ष के लोग भाग गए। शिकायत में कहा है कि ससुराल वालों ने अनीता की दहेज न मिलने पर हत्या की है।