फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Married woman commits suicide by consuming poisonous substance in village Phulwadi

Palwal News: गांव फुलवाड़ी में जहरीला पदार्थ खाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

Wed, 13 Sep 2023 10:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by consuming poisonous substance in village Phulwadi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। गांव फुलवाड़ी में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों ने उसके पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जबरन जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। सदर थाना प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि फुलवाड़ी गांंव में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर वह जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां शव को लेकर परिजन आए थे। उनके अनुसार इस मामले में अमरोली गांव निवासी ओमप्रकाश ने विवाहिता की मौत के मामले में उसके पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी विश्व गौरव के अनुसार अमरौली निवासी ओम प्रकाश ने शिकायत दी कि उसकी दो बेटियों की शादी गांव फुलवाड़ी में एक ही परिवार में 2018 में हुई थी। उसकी छोटी बेटी ज्योति की शादी प्रवीन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। दहेज नहीं लाने की सूरत में उसके साथ अक्सर मारपीट की जाने लगी। शिकायत में कहा गया कि उसका पति प्रवीन उसे बार-बार दहेज में 10 लाख रुपये, बड़ी गाड़ी व गहने लाने की मांग करता। शिकायत में कहा गया कि 11 सितंबर को उसकी बेटी ने उसे मिलने के लिए अपने पास बुलाया था। वह उसके बुलावे पर उससे मिलने के लिए उसकी ससुराल फुलवाड़ी गए तथा वहां उसके पति को काफी समझाया और शाम को वापस घर आ गए। पुलिस के अनुसार शिकायत में ओम प्रकाश ने आरोप लगाया कि 12 सितंबर को सुबह करीब सात बजे उसकी बड़ी बेटी का फोन आया कि ज्योति की तबीयत खराब है, उसे अस्पताल ले जाया गया है। वह सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे तो उसकी बेटी ने उसे बताया कि उसके पति ने उसे जबरन जहर दे दिया है। उसकी ज्यादा हालत खराब हो गई तो उसे फरीदाबाद के अस्पताल में भेज दिया,जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक महिला के पति सहित दो के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-------------
पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
गांव रायदासका निवासी राकेश नामक युवक को पत्नी की हत्या करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि राकेश ने अपनी पत्नी राधिका को फंदे पर लटकाकर मार दिया था। 11 सितंबर को पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप पति राकेश , जेठ देवेंद्र, जेठानी सोनम, देवर मोनू व ससुर जीवन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था। सदर थाना प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि 11 सतंबर को गांव रायदासका में राधिका नामक विवाहिता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका राधिका के पिता मथुरा (यूपी) के फालेन निवासी वासुदेव ने दी शिकायत में कहा कि कि 22 फरवरी, 2023 को उन्होंने अपनी बेटी राधिका की शादी रायदासका गांव के रहने वाले राकेश के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही राधिका का पति राकेश, जेठ देवेंद्र, जेठानी सोनम, देवर मोनू व ससुर जीवन दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। बेटी के साथ मारपीट कर उसे कमरे में बंद रखा गया और दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। रक्षाबंधन पर उसकी बेटी अपने मायके पहुंची तो उसने बताया कि ससुरालजनों ने कहा है कि गाड़ी लेकर नहीं आई तो तुझे जान से मार देंगे। पीड़ित ने अपनी बेटी के ससुराल वालों को समझाया कि वह गरीब आदमी है गाड़ी नहीं दे सकता। मगर ससुरालजन नहीं माने। 11 सितंबर को देर शाम करीब छह बजे उसके पास राधिका के ससुर जीवन का फोन आया कि राकेश, सोनम व राधिका का झगड़ा हो रहा है। उसके करीब 20 मिनट बाद ही राकेश का फोन आया कि अपनी लड़की का मुंह देखना है तो रायदासका आ जाओ। फोन सुनने के तुरंत बाद पीड़ित पत्नी को लेकर रायदासका गांव के लिए चल दिए। रायदसाका में राकेश ने बताया कि राधिका ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बुधवार को उसके पति राकेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed