फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Markets filled with the fragrance of henna and the tinkling of bangles.

Palwal News: मेहंदी की खुशबू और चूड़ियों की खनक से महके बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Markets filled with the fragrance of henna and the tinkling of bangles.
मीनार गेट और कैंप बाजार में छलनी और पूजन सामग्री की खरीदारी को जुटीं महिलाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। करवा चौथ 29 अक्तूबर यानी कल मनाया जाएगा। भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार, इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। महिलाओं ने त्योहार की तैयारियों के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। मीनार गेट बाजार और कैंप बाजार में महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार छलनी, करवा और पूजन सामग्री खरीद रही हैं। वहीं, मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाएं डिजाइनरों के पास पहुंच रही हैं।

करवा चौथ पर सजने-संवरने और पूजा की तैयारियों का विशेष महत्व है। इसी को देखते हुए महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में सजावटी पूजन थालियां, करवे, छलनी, दीपक और अन्य सामग्री उपलब्ध है। मेहंदी डिजाइनरों के पास भी पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों की मांग बढ़ रही है। त्योहार के दिन भीड़ से बचने के लिए कुछ महिलाएं पहले से समय तय करवा रही हैं।
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग

हथीन। करवा चौथ पर हाथों में मेहंदी लगाने और सजने-संवरने की तैयारी में जुटी महिलाओं के कारण मेहंदी डिजाइनरों और ब्यूटी पार्लरों में बुकिंग बढ़ रही है। महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार मेहंदी के आकर्षक डिजाइन चुन रही हैं। त्योहार के दिन अधिक भीड़ रहने की संभावना को देखते हुए महिलाएं पहले से समय तय करवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed