फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   market and school open police stationed

Palwal News: उपद्रव शांत पर पुलिस फिर भी जगह-जगह तैनात

Mon, 07 Aug 2023 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 07 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
market and school open police stationed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिले में उपद्रव तो शांत हो गया है, लेकिन सुरक्षा को लेकर पुलिस अब भी पूरी तरह से गंभीर है। पुलिस, बीएसएफ तथा सीआरपीएफ की टीमें भी धार्मिक स्थलों के अलावा बाजारों व चौराहों पर लगी हुई हैं। पुलिस द्वारा जिले में लगातार गश्त की जा रही हैं तथा लोगों को आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए अपील कर रहे हैं। इसके अलावा अब पुलिस विभाग ने उपद्रव के दौरान नूंह तथा होडल में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियारों को रखने वालों की भी धरपकड़ शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ सामाजिक संस्थाएं तथा किसान यूनियनों ने गांव-गांव जाकर लोगों को शांति बनाए रखने के लिए समझाना शुरू कर दिया है। वहीं इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण लोगों को खासी परेशानी हुई।
नूंह हिंसा के बाद पलवल में उपद्रव कर आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम देने में शामिल लोगों क पहचान के लिए पुलिस द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस जहां घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के अलावा लोगों से भी जानकारी हासिल कर रही है। उधर बाजारों में फिर से रौनक लौटने लगी है। सोमवार को मेवात के कई क्षेत्रों में बाजार खुलने के बाद पलवल से सामान मेवात सप्लाई करने वालों ने भी मेवात जाकर दुकानदारों को सामान पहुंचाया।
विज्ञापन


सुबह से ही नजर आने लगे बाजारों में ग्राहक
पलवल, होडल व हसनपुर के बाजाराें को खुलने के बाद ग्राहक बाजारों में पहुंचने शुरू हो गए हैं अब तो मुस्लिम बहुल गांवों से भी ग्राहकों ने बाजारों में आकर खरीदारी शुरू कर दी है। नूंह हिंसा के बाद मंडियों में सब्जी व फल खरीदने नहीं पहुंच रहे मेवात के लोगों ने आना शुरू कर दिया है। सोमवार को सुबह मंडियों में भी सब्जियां व फल खरीदने वालों की खासी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों को खोला गया
जिले में एक अगस्त से नूंह व पलवल में हिंसा के बाद बंद किए गए स्कूलों को भी खोल दिया गया है। हालांकि सरकार व प्रशासन की तरफ से पांच अगस्त को ही स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिए गए थे, लेकिन कुछ ही स्कूल संचालकों ने स्कूल खोले थे, लेकिन सोमवार से जिले के सभी स्कूल खोल दिए गए। स्कूल खुलने के बाद बच्चों की संख्या काफी कम रही। जिसे देखते हुए शिक्षकों व स्कूल संचालकों की तरफ से अभिभावकों को फोन कर स्कूल खुलने की सूचना दी गई।

फार्म भरने व फैमिली आइडी बनवाने वालों को खासी परेशानी
वहीं, हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद करने से सरकारी नौकरियों व अन्य फार्म भरने वाले लोगों को जहां परेशानी हुई, वहीं फैमिली आईडी बनवाने तथा आयकर रिटर्न भरने में भी लोगों को बेहद परेशानी हुई। लोग न तो आयकर रिटर्न भर पाए और न ही अन्य इंटरनेट से होने वाले कार्य कर पाए। शाम पांच बजे के बाद इंटरनेट खोले जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

मेवात से लगते अस्पतालों में नहीं पहुंची दवाइयां
नूंह हिंसा के बाद मेवात से लगते पलवल जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की कमी देखी गई। नांगलजाट, उटावड़, रूपडाका, मलाई, सौंदहद सहित अन्य गांवों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयां व डॉक्टरों की व्यवस्था ठीक न होने पर लोगों ने सिविल सर्जन डॉ. नरेश गर्ग से शिकायत की। जिस पर सिविल सर्जन ने तुंरत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयां पहुंचाने तथा डॉक्टरों की व्यवस्था करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी दवाइयां की कमी नहीं होने दी जाएगी।


जिला पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में माहौल पूरी तरह से शांत है, फिर भी धार्मिक स्थलों के अलावा मुस्लिम बहुल गांवों में तथा जहांं भी विवाद होने की आशंका है, वहां पुलिस की टुुकड़ियां भी तैनात हैं। इसके अलावा पुलिस अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं खासकर रात के समय गश्त व पेट्रोलिंग की जा रही है। सभी डीएसपी तथा थाना चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करने के अलावा मेवात से आने व जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच कर रहे हैं। इस बात पर भी नजर रखी जा रही है कि अवैध हथियारों को लेकर तो कोई नहीं घूम रहा है। जहां भी संदिग्ध लोग देखे जा रहे हैं, उन्हें रोककर पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा भी जिले में हर स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed