फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Manish felicitated for success in NEET.

Palwal News: नीट में सफलता मिलने पर मनीष काे किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Manish felicitated for success in NEET.
मनीष को पौधा देकर सम्मानित करते सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी। विज्ञप्ति
पलवल। मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट की ओर से आदर्श कॉलोनी निवासी मनीष कुमार बघेल को नीट में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें भगवान की तस्वीर, अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिजनों का मुंह मीठा कराकर खुशी भी साझा की गई। मनीष को 580 अंक मिले थे।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष एवं ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने कहा कि मनीष की सफलता उसके कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार से निकलकर डॉक्टर बनने की दिशा में बढ़ रहा यह युवा भविष्य में जरूरतमंद और गरीब लोगों की सेवा करेगा। कार्यक्रम में मास्टर थान सिंह और गजेंद्र ने भी विद्यार्थियों को शिक्षा और अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया। मनीष की मां सुरेश देवी और भाई हरीश ने सम्मान समारोह के लिए संस्था का आभार जताया। इस अवसर पर शिवम, सौरव, लक्की सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article