फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Mandkola PHC upgraded to CHC status

Palwal News: मंडकोला पीएचसी को मिला सीएचसी का दर्जा, बढ़ेंग सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mandkola PHC upgraded to CHC status
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। हरियाणा सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने हथीन उपमंडल के गांव मंडकोला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार के इस दूरगामी फैसले से मंडकोला गांव सहित आसपास के दर्जनों गांवों और दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली एक बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा और लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर के समीप ही उपलब्ध हो सकेंगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चालू वर्ष के मार्च माह में पेश किए गए बजट में मंडकोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का वादा किया था। मुख्यमंत्री ने जनहित में ली गई अपनी इस बजट घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए आधिकारिक मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनता को दी गई हर गारंटी और बजट घोषणा को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

बेड की संख्या बढेंगी

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार आएगा। अब स्थानीय निवासियों को सामान्य इलाज के साथ-साथ प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग और सामान्य सर्जरी जैसे विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा केंद्र में 24 घंटे आपातकालीन सुविधाएं, बेडों की संख्या में बढ़ोतरी, आधुनिक लैब टेस्ट, एक्स-रे और अन्य जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलने लगेंगी। इससे मंडकोला और उसके पड़ोसी गांवों के हजारों लोगों को अब छोटी-मोटी बीमारियों या आपातकालीन स्थिति में जिला अस्पताल पलवल या अन्य बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे उनके समय और धन दोनों की भारी बचत होगी।


हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने सरकार के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने विधानसभा में क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग की थी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने उक्त घोषणा बजट भाषण में की। उन्होंने बताया कि गहलब गांव में भी नई पीएचसी की स्थापना की जा रही है।


लोगों से बातचीत

मण्डकौला पीएचसी को सीएचसी का दर्जा मिलने से आसपास के एक दर्जन गांवों की आबादी को सीधा लाभ होगा। -मुकेश डागर एडवोकेट, समाजसेवी
सरकार का फैसला सराहनीय है। सरकार को अपग्रेड के साथ साथ बुनियादी सुविधाओं का भी प्रबंध करना चाहिए --किरण देव शर्मा, समाजसेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed