फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Man sentenced to death for killing six people in one and a half hours

Palwal : डेढ़ घंटे में छह लोगों की हत्या के दोषी को फांसी की सजा, फैसला सुनते ही रोने लगा साइको किलर

Wed, 22 Mar 2023 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Mar 2023 05:46 AM IST
सार

अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश प्रशात राणा के फैसला सुनाते ही धनखड़ कोर्ट में रोने लगा। ओमेक्स सिटी निवासी सिंचाई विभाग के एसडीओ नरेश धनखड़ ने 1 जनवरी 2018 की रात ढाई बजे के करीब घर से निकलकर एक महिला सहित छह लोगों की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Man sentenced to death for killing six people in one and a half hours
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पांच साल पहले डेढ़ घंटे के भीतर एक महिला सहित छह लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर नरेश धनखड़ को अदालत ने मंगलवार को फांसी की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश प्रशात राणा के फैसला सुनाते ही धनखड़ कोर्ट में रोने लगा।

विज्ञापन


ओमेक्स सिटी निवासी सिंचाई विभाग के एसडीओ नरेश धनखड़ ने 1 जनवरी 2018 की रात ढाई बजे के करीब घर से निकलकर एक महिला सहित छह लोगों की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। दोषी ने वारदात को अंजाम देने के बाद आदर्श कालोनी में जाकर अपनी पत्नी व बेटे की भी हत्या की कोशिश की। लेकिन मौके पर पुलिस ने पहुंचकर उसे दबोच लिया। इस दौरान पुलिस वाले भी जख्मी हो गए थे। 
विज्ञापन


इससे पहले 18 मार्च को उसे अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने फैसला सुनाने के लिए 21 मार्च की तारीख तय की थी। कोर्ट ने दोषी को इस सजा पर उच्च न्यायालय में अपील के लिए 30 दिन का समय दिया है। नरेश धनखड़ के वकील ने उसकी दिमागी हालत ठीक न होने की बात कहकर फांसी नहीं देने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी व बेटे की भी हत्या करना चाहता था
साइको किलर नरेशन धनखड़ की शादी 2010 में जवां गांव निवासी सीमा से हुई थी। उसका 8 साल का एक बेटा था। उसकी पत्नी व बेटा विवाद के चलते उससे अलग अपने पिता के पास पलवल में आदर्श कालोनी में रहते थे। उसकी गिरफ्तारी के बाद सीमा ने बताया था कि धनखड़ उसकी और उसके बेटे की हत्या करना चाहता था। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed