{"_id":"6abeacfcec3d0c801f04c8dc","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-palwal-news-c-24-1-pal1005-128717-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
पलवल से बल्लभगढ़ जा रहे नूंह जिला निवासी एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान ताहिर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जीआरपी के एएसआई देवरतन ने बताया कि सुबह रेलवे लाइन पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर उसकी जेब से पलवल से बल्लभगढ़ का रेलवे टिकट भी मिला। परिजनों के अनुसार ताहिर अपने भाई से मिलने के लिए बल्लभगढ़ जा रहा था। प्रारंभिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत होना सामने आया है।