फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   man died in accident

Palwal News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार ऑपरेटर की मौत, साथी घायल

Tue, 27 Jun 2023 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
man died in accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। हसनपुर रोड स्थित गांव खांबी के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हसनपुर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर नामजद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने चालक को गिरफ्तार नहीं किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हसनपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार गांव सहनौली निवासी दीपक ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता अशोक दिल्ली स्थित एम्स में बतौर ऑपरेटर नौकरी करते थे। रोजाना की तरह वे बाइक पर सोमवार शाम करीब सवा सात बजे गांव लौट रहे थे। उनके साथ गांव जटौली निवासी महेश भी बाइक पर सवार थे। गांव खांबी से आगरा कैनाल के बीच लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर को गांव खांबी निवासी अमरचंद चला रहा है। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। हादसे में उसके पिता व महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके पिता अशोक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि महेश का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed