{"_id":"678be6513d337c05e803fa13","slug":"mahakumbh-bus-service-from-palwal-to-prayagraj-will-start-on-january-21-palwal-news-c-24-1-pal1003-111355-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ: पलवल से प्रयागराज तक 21 जनवरी को शुरू होगी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ: पलवल से प्रयागराज तक 21 जनवरी को शुरू होगी बस सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-प्रतिदिन सुबह आठ बजे जाएगी बस, रास्ते में होंगे 20 ठहराव
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने के लिए जिले के श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी। अब पलवल व आसपास के श्रद्धालु रोजाना महाकुंभ स्नान करने जा सकेंगे। इसके लिए हरियाणा परिवहन निगम ने पलवल से दो बस चलाने का निर्णय लिया है। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं व महामंडलेश्वर महंत कामता दास महाराज के आग्रह पर ये बसें चलाई जा रही हैं।
बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में इस बार भी ऐतिहासिक पंचवटी मंदिर के नाम पर पंचवटी व भरत नगर बसाया गया है। जहां महामंडलेश्वर महंत कामता दास महाराज के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पलवल के युवा पहुंचे हुए हैं व रोजाना काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रयागराज तक जाने में लोगों को परिवहन निगम की बस न होने से परेशानी हो रही थी। इस परेशानी को देखते हुए महामंडलेश्वर महंत कामता दास महाराज ने परिवहन निगम के अधिकारियों से बस चलाने की अपील की।
परिवहन निगम ने इसके लिए सर्वे कराया ताकि खर्च का पता चल सके। सर्वे करने के लिए परिवहन निगम से एक निरीक्षक व एक चालक प्रयागराज महाकुंभ गए। वहां से आने के बाद उनकी रिपोर्ट पर परिवहन निगम ने 21 जनवरी से पलवल से प्रयागराज तक 54 व 57 सीट वाली दो बसाें को चलाने का निर्णय लिया है। परिवहन निगम के जिला निरीक्षक मुरारी लाल ने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह आठ बजे पलवल बस अड्डा से चलेगी। रास्ते में 20 जगह बस का ठहराव होगा। प्रति यात्री बस का किराया 900 से एक हजार रुपये तक रहेगा। अभी पूरी तरह से निर्धारित नहीं हुआ है।