फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   looted bike, four nominated

बदमाशों ने कनपटी पर कट्टा लगाकर बाइक लूटी, चार नामजद

Fri, 04 Sep 2020 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
looted bike, four nominated
बदमाशों ने कनपटी पर कट्टा लगाकर बाइक लूटी, चार नामजद
विज्ञापन

हथीन। तीन बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने बुधवार रात को एक युवक की कनपटी पर कट्टा लगाकर बाइक लूट ली। पीड़ित ने हथीन थाना में 4 नामजद के अलावा 3-4 अन्य बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार, हथीन निवासी मनोज पलवल से बाइक द्वारा अपने गांव जा रहे थे। तभी रतीपुर केएमपी पुल के समीप तीन मोटरसाइकिलों पर सवार करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। गांव भंगूरी में सरकारी स्कूल के पास बदमाशों ने उन्हें डंडा मारकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसकी कनपटी पर कट्टा लगाकर मोटरसाइकिल छीन ली। इसके अलावा 1500 रुपये और मोबाइल भी लूट लिया। पीड़ित मनोज ने हथीन निवासी दिनेश, प्रशांत उर्फ मूसा, गौरव और सुमित के अलावा 3-4 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed