{"_id":"a4e500fba3708740300222510c1c928a","slug":"loot-with-siste-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननद-भाभी से आभूषण लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननद-भाभी से आभूषण लूटे
अमर उजाला, पलवल
Updated Sun, 06 Oct 2013 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकाश विहार कॉलोनी में दिन-दहाडे दो युवकों ने घर में घुसकर ननद-भाभी को पिस्तौल दिखाकर सोने के जेवरात लूट लिए। सूचना मिलते ही कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सचिन अपने परिवार के साथ प्रकाश विहार स्थित कल्याण एन्क्लेव में रहते हैं। शनिवार को उनकी पत्नी वीना और बहन वन्दना घर में अकेली थी। घर के दरवाजे बन्द थे। इसी दौरान किसी ने घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही दो अज्ञात युवक घर के अन्दर घुस आए और मुख्य दरवाजा बन्द कर दिया।
विज्ञापन
एक बदमाश ने वीना तथा बंदना के ऊपर देशी पिस्तौल तान दी और दोनों से कानों में पहने हुए कुंडल और हाथ में पहनी हुई अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद दोनों युवकों ने घर की तलाशी भी ली। लेकिन कोई जेवरात और नकदी नहीं मिलने पर युवक सोने के कुंडल, अंगूठी और बाली लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
कैंप पुलिस थाना प्रभारी लूटपाट की पुष्टि करते हुए कहा कि दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया गया है।