फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   loot of 20, 000

हथियार के दम पर बाइकर्स ने लूटे 20 हजार

Tue, 08 Oct 2013 11:05 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 08 Oct 2013 11:05 PM IST
विज्ञापन
loot of 20, 000

बघौला गांव के पास पैदल जा रहे एक युवक से बाइक सवार दो लुटेरों ने हथियार के बल पर 20 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव अजरौंदा (फरीदाबाद) निवासी विक्की गांव बघौला स्थित पटाखा गोदाम से पटाखा व अन्य सामान लेने के लिए थ्रीव्हीलर से आया था। गांव के पास थ्रीव्हीलर से उतर कर विक्की पैदल ही पटाखा गोदाम की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में अपाचे बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने विक्की को रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने विक्की की गर्दन पर देशी पिस्तौल लगा दी। विक्की को जान से मारने की धमकी देते हुए उससे 20 हजार रुपये लूट लिए। लूट के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। विक्की ने वापस जाकर गदपुरी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के साथ ही पुलिस ने चारों तरफ रास्ते रोक कर जांच शुरू की। लेकिन जांच के बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे। इस संबंध में थाना प्रभारी सदर देवव्रत ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई हैं, पहचान होते ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

52 हजार रुपये उड़ाए
शादी के लिए ज्वैलरी लेने आए एक ग्राहक को चकमा देकर लूट लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव गेलपुर निवासी गुलाब सिंह अपनी पत्नी के साथ एक अक्टूबर को पलवल में दीपिका ज्वैलर्स नामक दुकान से जेवरात खरीदने के लिए आए थे। रुपये से भरा थैला दुकान पर रख कर गुलाब सिंह ज्वैलरी देखने लगे।


इसी दौरान किसी ने दुकान से थैला गायब कर दिया। बताया गया कि थैला में लगभग 52 हजार रुपये नकद व कुछ जेवर थे। थैला गायब होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुलाब सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। इससे कुछ दिन पूर्व भारतीय स्टेट बैंक से भी दो लाख रुपयों से भरा थैला गायब हो गया था। आए दिन लूट और चोरी को लेकर शहर में असमंजस का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed