फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Loot case filed in Hodal

हथियारों के बल पर ट्रक और नकदी लूटी

Wed, 13 Nov 2019 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Loot case filed in Hodal
होडल । राष्ट्रीय राजमार्ग डबचिक केंद्र के करीब मंगलवार को सड़क किनारे खडे़ गाड़ियों से भरे एक ट्रक -कंटेनर को 3 बदमाश हथियार के बल पर लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने पीड़ित ट्रक चालक से 15 हजार रुपये और मोबाइल भी लूट लिया। घटना के बाद चालक इस मामले में अपने मालिक और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक चौधरी थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने नाकाबंदी की। पुलिस की नाकेबंदी को देखकर बदमाश कंटेनर को मुंडकटी थाना क्षेत्र में छोड़कर ट्रक लेकर फरार हो गए जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को फरीदाबाद से बरामद कर लिया। गांव मालूका निवासी तसलीम चालक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 नवंबर को वह पूना लिए अपने परिचालक प्रवेश के साथ ट्रक में 4 जायलो गाड़ी और 2 पिकअप गाड़ी भरकर चला था। वह सोमवार की रात डबचिक पेट्रोल पंप के करीब ट्रक को एक किनारे में लगाकर सो गया। जिसके बाद आरोपियों ने हथियारों के बल पर उसकी गाड़ी की चाबी, 15 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया और वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed