फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Look in the Test series wager millions of

टेस्ट सीरीज में लग रहे करोड़ों के दांव

Fri, 18 Nov 2016 04:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
Look in the Test series wager millions of
सट्टा बाजार

नोटबंदी से काले धंधों पर पूर्ण रोक के दावों पर ग्रहण सा लगता दिख रहा है। नोटबंदी के बावजूद सट्टे के धंधे में लगे लोगों का काला कारोबार बेरोकटोक जारी है। सूत्रों की मानें तो नोटबंदी के बाद से क्रिकेट मैच की चल रही टेस्ट सीरीज में करोड़ों रुपये के दांव लगे हैं।

विज्ञापन


क्रिकेट मैच के सट्टे के धंधे से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आजकल चल रही इंग्लैंड व भारत की टेस्ट सीरीज में करोड़ों रुपये दांव पर लग रहे हैं। विश्वास की बिसात पर चलने वाले सट्टे के इस धंधे में जहां कुछ बुकीज प्रतिबंधित नोटों से फंटरों के दांव लगवा रहे हैं, तो कुछ उधारी में खिला रहे हैं। इसके अलावा मटके के सट्टे के नंबर लिखने वाले लोग भी अपने काम में लगे हुए हैं। हालांकि पुलिस के रिकॉर्ड को देखें तो सट्टे का धंधा पूरी तरह से रुक चुका है।
विज्ञापन


शहर में सट्टे का बड़ा कारोबार रहा है। यहां के बुकीज के अंतरराष्ट्रीय बुकीज से संपर्कों के भी चर्चे रहे हैं। सटोरियों को खाकी से लेकर खादी का सहयोग मिलता रहा है, जिसके चलते उनका कारोबार हमेशा से ही परवान चढ़ता रहा है। वर्ष 2014 व 2015 में यहां क्रिकेट मैच से जुड़े सट्टे के बडे़ गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed