21 स्कूल पर जड़े ताले, 20 जड़े जाएंगे आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उक्त स्कूलों के कागजात भी विभाग ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।उप जिला शिक्षा अधिकारी शंकर लाल ने बताया कि जिले में अवैध रूप से चल रहे इन स्कूलों को बंद होने की रिपोर्ट शिक्षा विभाग शपथ पत्र देकर उच्च न्यायालय को भेजेगा। जिला शिक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्र के गांव छपरौला, सहराला, धतीर और शमशाबाद आदि में सात स्कूलों पर ताले लगा दिए।
जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश शास्त्री ने बताया कि जिन स्कूलों में सुविधा नहीं थी और जिन्होंने मान्यता कहीं दूसरी जगह के नाम पर ले रखी थी। इसके अलावा स्कूल को चला कहीं दूसरी जगह रहे थे, ऐेसे स्कूलों पर भी ताले जड़ दिए हैं। उच्च न्यायालय ने इस प्रकार के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यदि स्कूल संचालक दोबारा स्कूलों को खोलने का प्रयास करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों का दाखिला दूसरे स्कूलों में कराया जाएगा, ताकि बच्चों का भविष्य खराब न हो। शास्त्री ने बताया कि इस सप्ताह में जिले में चल रहे सभी 41 स्कूलों को बंद करके रिपोर्ट उच्च न्यायालय को भेज दी जायेगी।
बंद किए जाने वाले स्कूलों की सूची
ज्योति स्कूल डराना, डीएवी स्कूल हसनपुर, केसीएम पब्लिक स्कूल हसनपुर, स्वामी विवेकानंद स्कूल हसनपुर, न्यू एसएस स्कूल पलवल, एसएलएम स्कूल मोहम्मदपुर, जामिया कांवेंट स्कूल सराय, बीकेएम स्कूल बंचारी, सीयाराम मैमोरियल डकौरा, पीएस पब्लिक स्कूल डकौरा, एमवीएन सीनियर सैकेडरी स्कूल, यूनिवर्सल एकाडमी, गैलेक्सी कांवेंट स्कूल, गरीबा सीनियर सैकेंडरी स्कूल, एसवीएन पबिल्क स्कूल धतीर, बीएसएम स्कूल अतरचटा, गायत्री पबिल्क स्कूल किठवाड़ी, कृष्णा पब्लिक स्कूल घोड़ी, एसवीपीएस स्कूल पेलक, महालक्ष्मी पब्लिक स्कूल शमशाबाद, एसडी अग्रवाल पबिल्क स्कूल पलवल, शिखा भारती पबिल्क स्कूल भौलडा, जनता पब्लिक स्कूल मोहन नगर पलवल, नव जयात्री पबिल्क स्कूल सहराला, ज्योति प्ले स्कूल पलवल, श्याम पब्लिक स्कूल घोड़ी, इंड़ियन पब्लिक स्कूल घोड़ी, गोड़ विधा मंदिर स्कूल भागपुर, भारती पब्लिक स्कूल सोलड़ा, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल इस्लामाबाद, जीएसपी कांवेंट स्कूल छपरौला, दी बिक्सम पब्लिक स्कूल कुसलीपुर, टीसीएम पब्लिक स्कूल शोलड़ा, डीसीएम पब्लिक स्कूल डाढ़ोता, नव ज्योति पब्लिक स्कूल छपरौला, देव पब्लिक स्कूल यादूपुर, भारद्वाज एजुकेशन सोसायटी बघौला व हर्ष पब्लिक स्कूल धतीर शामिल हैं।