फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Loan of Rs 4 lakh taken by using fake salary slip of Public Health Department

Palwal News: पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की फर्जी सैलरी स्लिप से लिया चार लाख का लोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Loan of Rs 4 lakh taken by using fake salary slip of Public Health Department
लोन निकालने के बाद आरोपी ने जमा नहीं की थी किस्त, बैंक अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हथीन शाखा से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चार लाख का लोन लेने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ हथीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने खुद को पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट फरीदाबाद का कर्मचारी बताकर फर्जी सैलरी स्लिप और फॉर्म-16 के जरिये एक्सप्रेस क्रेडिट लोन पास करवा लिया, लेकिन बाद में न तो कोई किस्त जमा की और न ही बैंक से संपर्क किया।
ऐसे सामने आया पूरा मामला

आरोपी सोनू निवासी गांव अटाली, फरीदाबाद ने 14 जून 2023 को एसबीआई हथीन शाखा से चार लाख का लोन लिया था। लोन की ईएमआई 7,925 तय हुई थी, जिसे हर महीने जमा करना था। दस्तावेजों में आरोपी ने खुद को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग, सेक्टर-16 फरीदाबाद का कर्मचारी बताया था। लोन स्वीकृत होते ही पूरा पैसा आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया, जिसे आरोपी ने तुरंत निकाल भी लिया। परंतु, उसके बाद आरोपी बैंक नहीं आया और न ही कोई किस्त जमा की। कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
विज्ञापन




धोखाधड़ी का खुलासा और पुलिस कार्रवाई



जब बैंक ने रिकवरी प्रक्रिया शुरू की तो जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने जो जॉब के दस्तावेज लगाए थे, वे फर्जी हैं और वह कभी भी पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट का कर्मचारी नहीं रहा। आरोपी ने धोखाधड़ी और विश्वासघात करते हुए बैंक को चूना लगाया। इस पर बैंक प्रबंधक प्रशांत ने पहले थाना हथीन और बाद में पलवल के एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः बैंक ने एसडीजेएम कोर्ट हथीन में शिकायत दायर की, जिस पर सुनवाई के बाद थाना हथीन में मामला दर्ज किया गया। यह मामला पीएसआई सुनील की हाजिरी में दर्ज हुआ और जांच अधिकारी पीएसआई मनोज कुमार, चौकी प्रभारी हथीन सिटी को बनाया गया है। केस से संबंधित दस्तावेज प्रणाली में अपलोड कर उच्च अधिकारियों को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed