{"_id":"60abfb818ebc3ea6fc3fb61c","slug":"liquor-shops-opened-as-soon-as-discounts-are-available-rate-list-of-arbitrary-prices-palwal-news-noi583560318","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूट मिलते ही खुलीं शराब की दुकानें, मनमाने दामों की लगाई रेट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूट मिलते ही खुलीं शराब की दुकानें, मनमाने दामों की लगाई रेट लिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा
पलवल। लॉकडाउन में छूट मिलने पर सुरा प्रेमियों को राहत मिलने की उम्मीद थी, परंतु शराब ठेकेदारों की मनमानी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। लॉकडाउन में छूट मिलने पर शराब के ठेके तो खुले, परंतु शराब के रेट में कोई छूट नहीं मिली। ठेकेदारों ने शराब की दुकानों पर नई रेट लिस्ट लगा दी है, जिसमें शराब के दामों में बढ़ोतरी की है। शराब के दाम बढ़ने से सुरा प्रेमी परेशान दिखाई दे रहे हैं। वहीं कराधान एवं आबकारी विभाग के अनुसार शराब के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। दुकानों पर बढ़े हुए दामों की लिस्ट नहीं लगाई जा सकती।
दरअसल, कोरोना महामारी की दूसरी में प्रदेश में बढ़ते मौत के आंकड़े के बाद सरकार ने 3 मई को संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया। लॉकडाउन लगते ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद हो गई। शराब की दुकानें बंद होने पर माफिया सक्रिय हो गया और मनमाने दामों में शराब की बिक्री शुरू गई। ठेकों पर भी शटर के नीचे से शराब जमकर बिकी। अवैध रूप से शराब बेचने वालों ने दो से तीन गुणा दाम बढ़ाकर शराब बेची। वहीं ठेकों पर अंग्रेजी शराब की बोतल पर 300 से लेकर 500 रुपये तक इजाफा किया गया। देसी शराब भी दोगुने रेटों पर बेची गई।वइस दौरान सरकार को राजस्व का मोटा नुकसान हुआ।
महामारी से राहत मिलने पर रविवार को लॉकडाउन में सरकार द्वारा छूट दी गई। नए नियमों के अनुसार सुबह सात से 12 बजे ऑड-ईवन फॉर्मूला के तहत दुकानें खोलने की अनुमति दी गई। सोमवार को शराब की दुकानें खुली तो उन पर शराब के रेटों की नई लिस्ट लगी हुई थी, जिसमें अंग्रेजी शराब की बोतलों में 200 से लेकर 500 रुपये का इजाफा किया हुआ था। लिस्ट में ठेकेदार द्वारा पेन से कटिंग कर मनमाने रेट लिखे गए हैं।
विज्ञापन
------
शराब का नाम पहले रेट नई लिस्ट में रेट
देसी मस्ताना 150 250
एपिसोड 300 500
इंपीरियल ब्लू 400 600
ओसी ब्लू 400 700
मैकडावल्स 400 700
रोयल स्टैग 600 800-850
ब्लेंडर प्राइड 800 1000-1200
रोक फोर्ड 800 1000
सिग्नेचर ग्रीन 800 1000
गोल्फर शोट 800 1000
ब्लैग डोग 1800 2300
100 पाइपर 1800 2300
---------
शराब के दामों में कोई इजाफा नहीं किया
प्रदेश सरकार द्वारा सरकार के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। जिले में अधिक दामों में शराब बेचने का मामला अभी तक मेरे संज्ञान में नहीं आया है। बढ़े दामों की रेट लिस्ट लगाना नियमों के विरूद्ध है।
- स्नेहलता, जिला कराधान एवं आबकारी अधिकारी