{"_id":"68963b40d21a4433f00b5c9f","slug":"less-than-seven-bags-of-urea-and-217-bags-of-dap-were-found-during-inspection-of-the-fertilizer-shop-palwal-news-c-24-1-gr11004-116914-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: खाद की दुकान के निरीक्षण में कम मिले सात बैग यूरिया और 217 बैग डीएपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: खाद की दुकान के निरीक्षण में कम मिले सात बैग यूरिया और 217 बैग डीएपी
Fri, 08 Aug 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई, लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को हथीन चुंगी मोड़ स्थित अग्रवाल खाद भंडार पर औचक छापा मारकर स्टॉक की जांच की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में दुकान पर बड़ी अनियमितता सामने आई है। निरीक्षण के दौरान स्टॉक से 7 बैग यूरिया और 217 बैग डीएपी खाद कम पाए गए, जिसके चलते कृषि विभाग ने खाद विक्रेता का लाइसेंस सस्पेंड या रद्द करने की सिफारिश उप निदेशक कृषि एवं कल्याण विभाग, पलवल से की है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को सूचना मिली थी कि दुकान पर किसानों को खाद नहीं दी जा रही और स्टॉक में गड़बड़ी है। इसी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उड़नदस्ते ने कृषि विभाग के एसडीओ अजीत सिंह के साथ दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय दुकान संचालक महेश गोयल मौके पर उपस्थित था। उसने लाइसेंस तो उपलब्ध कराया, लेकिन स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखा सका। टीम ने मशीन में ऑनलाइन स्टॉक डेटा से मिलान करते हुए भौतिक निरीक्षण किया तो भारी अंतर सामने आया। यूरिया और डीएपी के बैग स्टॉक से कम पाए गए। यह गड़बड़ी गंभीर मानी गई है और विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी टीम में सीएम फ्लाइंग के सब-इंस्पेक्टर सतबीर, इंस्पेक्टर भगत सिंह और कृषि विभाग के एसडीओ अजीत तंवर शामिल थे। टीम ने दुकान के साथ-साथ अनाज मंडी स्थित गोदाम की भी जांच की।
दूसरी ओर, गांव जैनपुर निवासी राहुल, रंजीत और प्रेम सिंह ने बताया कि खाद विक्रेता निर्धारित दरों से अधिक कीमत पर खाद बेचते हैं। कई बार बिना जरूरत की दवाइयों को खाद के साथ जबरन थमाकर अधिक पैसे वसूले जाते हैं। किसानों ने शिकायत की कि सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए जाते, जिससे विक्रेताओं के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने दोषी दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह कार्रवाई किसानों की लंबे समय से चली आ रही शिकायतों की पुष्टि करती है और क्षेत्र में खाद आपूर्ति में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।