फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Lamp of Blessings serves as medium to resolve for service

आशीर्वाद का दिया सेवा, सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाने का माध्यम : कार्तिकेय शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lamp of Blessings serves as medium to resolve for service
17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा अभियान, रक्तदान, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच समेत होंगी विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाला ‘आशीर्वाद का दिया’ सेवा अभियान समाज सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। अभियान के दौरान जिले में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों तक सेवाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्तिकेय शर्मा गुरुवार को पुलिस लाइन नूंह में आयोजित ‘आशीर्वाद कार्यक्रम’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और सुशासन के मॉडल से प्रेरणा लेकर सभी को जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। आगामी एक माह के दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी और सामाजिक सेवाओं का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। जी-20 और ब्रिक्स जैसे वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका देश की बढ़ती प्रतिष्ठा और सामर्थ्य को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि विज्ञान, तकनीक, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर और नवाचार जैसे क्षेत्रों में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और इन क्षेत्रों में नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed