{"_id":"60c4f0248ebc3ed222442a17","slug":"lack-will-not-be-allowed-in-development-works-palwal-news-noi587148234","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कमी
विज्ञापन
पलवल। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक दीपक मंगला ने शनिवार को पलवल विधानसभा के गांव बडौली में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 6 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बडौली वाया रहीमपुर चांदहट जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पलवल जिले के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस सड़क की लंबाई 9.95 किमी होगी। इसका 3.66 से 5.50 मीटर तक चौड़ीकरण किया जाएगा। यह सड़क 6 माह में बनकर तैयार हो जाएगी। इस मार्ग से करीब दो लाख लोगों को फायदा होगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश और प्रदेश की जनता से विकास कार्यों को लेकर जो वायदे किए हैं, उन्हें वह पूरा कर रहे हैं। विधायक दीपक मंगला भी पलवल क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश के विकास कार्यों की गति कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण थोड़ी धीरे चल रही थी। लेकिन, अब फिर से विकास कार्यों की गति तेज कर दी जाएगी। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि कोरोना से बचने के लिए मास्क जरूर लगाएं और उचित दूरी बनाकर रखें। उन्होंने ग्राम वासियों द्वारा कॉलेज के लिए स्टाफ और बिजली की उचित व्यवस्था एवं बडोली में बनाए गए नाले को पक्का करवाने की रखी गई मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को इन मांगों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वह बिजली की उचित व्यवस्था करें, जिससे पलवल जिले को 24 घंटे बिजली मिल सके। बमनीखेड़ा और रसूलपुर में बनाए जा रहे रेलवे पुल को भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक दीपक मंगला ने कहा कि पलवल में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के विशेष सहयोग से विकास कार्य करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
इस मौके पर एसडीएम पलवल कवर सिंह, डीएसपी खटाना, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, लीलाधर वर्मा, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन संतराम, पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला आदि मौजूद रहे।