फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   kisan andolan

‘किसान और कमेरे वर्ग के साथ सरकार ने किया धोखा’

Sat, 13 Feb 2021 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan
पलवल। आज देश का कर्मचारी व किसान एक हो गया है। सरकार ने किसान व कमेरे वर्ग के साथ धोखा किया है। रोजगार का वायदा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार रोजगार छीनने का काम कर रही है। यह बातें शनिवार को केजीपी-केएमपी पर चल रहे धरने में किसान नेताओं ने कही। वहीं इस दौरान 18 फरवरी को होने वाले रेल रोको आंदोलन पर चर्चा के साथ ही गांवों में जनसंपर्क कर सफलता के लिए आह्वान किया गया।
विज्ञापन

धरने के 13वें दिन विभिन्न पालों की तरफ से समर्थन दिया गया। 52 पालों के अध्यक्ष अरुण जेलदार के नेतृत्व में आयोजित धरने का संचालन डागर पाल के अध्यक्ष धर्मबीर डागर जबकि संचालन रूपराम तेवतिया ने किया। धरने में अच्छेलाल जोधपुर व हरप्रसाद औरंगाबाद ने अपने गीतों के माध्यम से सरकार पर कटाक्ष किया। सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी व महेंद्र चौहान ने कहा कि अब खेती में काम का समय आ गया है। सरसों की कटाई शुरू हो गई, इसलिए धरने के साथ-साथ खेतों पर भी नजर रखें। गांवों से बदल-बदलकर किसान रोजाना धरने में पहुंचे। ताकि धरना सुचारू रूप से चलता रहे। इस दौरान 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक को पलवल के पास दोपहर 12 बजे से चार बजे तक रोका जाएगा। इस मौके पर धर्मचंद घुघेरा, सोहनपाल चौहान, नरेश चौहान, डॉ. रघुवीर सिंह, राजेश रावत, करतार मढनाका, राजेंद्र घर्रोट, धर्मानंद महाराज, हुकम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महाराजा सूरजमल को किया याद
शनिवार को धरनास्थल पर महाराजा सूरजमल की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी ने उनके आदर्शों को याद किया। स्वामी श्रद्धानंद ने कहा कि दिल्ली के शासक अहमद शाह को महाराजा सूरजमल और जवाहर सिंह ने शिकस्त दी थी। वे दिल्ली किले का दरवाजा उखाड़कर भरतपुर ले गए थे। उनकी वीरता से आज के युवाओं के सबक लेना चाहिए। आज दोबारा से वही दौर आ गया है। दिल्ली में बैठी सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्क गन्नीकी के किसानों ने लगाया टेंट
धरनास्थल पर तंबुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को मिल्क गन्नीकी के किसानों ने टेंट लगाया। तेवतिया पाल की तरफ से अब दो टेंट लगा दिए गए हैं। 52 पाल के अध्यक्ष अरुण जेलदार ने बताया कि धरनास्थल पर लगभग हर पाल की तरफ से तंबू लगाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed