{"_id":"613f81668ebc3e3ee67ea4e9","slug":"kisaan-andolan-palwal-news-noi6043479129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावत व डागर ने संभाली किसान धरने की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावत व डागर ने संभाली किसान धरने की कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को धरने की कमान रावत व डागर पाल के किसानों ने संभाली। दोनों की तरफ से भारी संख्या में किसान धरने में पहुंचे। महिला किसानों ने भजनों के जरिये आंदोलन का समर्थन किया। धरने में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान का समर्थन करने की अपील की। किसानों ने भारत बंद में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में अटोहां पर जारी धरने की अध्यक्षता इंद्र सिंह रावत ने की, जबकि संचालन नरेंद्र सिंह सहरावत ने किया। धरने को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि किसानों को चाहे गांव, शहर, बाजार बंद करने पड़े या फिर सड़क व रेलमार्ग जाम करना पड़े किसान पीछे नहीं हटेंगे। पलवल के किसानों ने पिछले 10 माह में संयुक्त किसान मोर्चा के सभी आह्वानों को पूरी मजबूती के साथ पूरा किया है। इस बार भारत बंद के दौरान किसान सभी राजनीतिक व अन्य संगठनों का सहयोग लेंगे। धरने को किसान सभा के जिला प्रधान धर्मचंद घुघेरा, मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, सोहनपाल चौहान, राजेंद्र घर्रोट, अच्छेलाल जोधपुर, जयदेव, बीर सिंह चौहान व करतार चौहान सहित अन्य ने संबोधित किया।
फोटो कैप्शन
13श्चड्डद्यश्च15- पलवल के अटोहां चौक पर धरना देेते किसान।
----