फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   kisaan andolan, farmer destroyed his wheat crop

कृषि कानूनों के विरोध में खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर

Fri, 12 Mar 2021 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
kisaan andolan, farmer destroyed his wheat crop
पलवल के गांव जनौली में ट्रैक्टर से खेत को जोतने वाले किसान को रोकते किसान नेता। - फोटो : Palwal
पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में गांव जनौली के किसान अजीत सिंह ने छह बीघे जमीन में खड़ी गेहूं की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। जानकारी मिलते ही किसान नेता और धरना दे रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अजीत को फसल जोतने से रोका। साथ ही अन्य किसानों से भी ऐसे न करने की अपील की। वहीं, अटोहां मोड़ पर चले रहे धरने पर बैठे किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोजाना की तरह सुबह से ही किसान धरनास्थल पर पहुंचने शुरू हो गए। इस दौरान धरने पर बैठा जनौली गांव का अजीत किसानों की बातें सुनने के बाद एकाएक भावुक हो गया और धरने से उठकर गांव की ओर चल दिया। गांव पहुंचने के बाद पहले वह अपने खेतों पर पहुंचा। वहां खेतों में खड़ी फसल को काफी देर तक निहारने के बाद अपने घर पहुंचा और ट्रैक्टर में कल्टीवेटर जोड़कर फसल को जोतना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उसके द्वारा फसल पर ट्रैक्टर चलाते देख गांव में शोर मच गया। इस बात की सूचना जैसे ही धरने पर बैठे किसानों को पता चली तो वे जनौली गांव में पहुंच गए। वहां पहुंचते ही उन्होंने अजीत को फसल बरबाद करने से रोका। लेकिन तब तक वह अपनी दो एकड़ जमीन में से छह बीघा जमीन में खड़ी फसल बरबाद कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर धरनास्थल पर किसानों ने 15 मार्च को मनाए जाने वाले सरकार विरोधी दिवस को लेकर निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों के प्रदर्शन को समर्थन देने का निर्णय लिया। इस दौरान धरने की अध्यक्षता हेतलाल पहलवान अलावलपुर ने की। संचालन राज कुमार ओलिहान ने किया।

फसल बरबाद न करें किसान
किसान नेताओं ने 52 पाल के अध्यक्ष अरुण जेलदार के नेतृत्व में गांवों में जाकर किसानों को जागरूक किया कि वे अपनी फसल को बरबाद न करें। उन्होंने कहा कि यह अन्न है। अन्न के बिना किसान कुछ नहीं है। इसलिए फसल बरबाद न करें, बल्कि फसल बरबाद करने के बजाय सरकार के खिलाफ खुद भी एकजुट हों और अन्य वर्गों को भी एक जुट करने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed