{"_id":"64920544547809ef3a001e87","slug":"killing-a-farmer-sleeping-on-the-farm-by-slitting-his-throat-the-villagers-blocked-palwal-news-c-24-1-snoi1004-688-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: खेत पर सो रहे किसान की गला काटकर हत्या, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: खेत पर सो रहे किसान की गला काटकर हत्या, ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
20पीएएलपी9- हथीन-मंडकौला रोड पर ट्रैक्टर लगा किया जाम। - संवाद
20पीएएलपी10- जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन। - संवाद
20पीएएलपी11- मृतक किसान प्रहलाद का फाइल फोटो।
-- -- -- --
खेत पर सो रहे किसान की गला काटकर हत्या, ग्रामीणों ने लगाया जाम
- चार घंटे तक बाधित रहा हथीन-मंडकौला रोड, डीएसपी के आश्वासन के बाद खोला जाम
- पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया हत्या का मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव घरोर्ट में खेतों पर सो रहे 48 वर्षीय किसान की कस्सी से गला काटकर हत्या कर दी गई। किसान के शरीर पर अन्य चोटों के भी निशान मिले हैं। वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने हथीन-मंडकौला रोड पर जाम लगा दिया और हत्यारे की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर डीएसपी सुरेश भड़ाना मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। दोपहर दो बजे तक उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद जाम खोल दिया गया। पुलिस ने ज्वार के खेत से हत्या में प्रयोग की गई कस्सी बरामद कर ली है। मौके से फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। खोजी कुत्तों की भी वारदात सुलझाने के लिए मदद ली गई है। हथीन थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस हत्यारे का सुराग नहीं लगा पाई है।
जांच अधिकारी एएसआई नेपाल सिंह के अनुसार गांव घर्रोट निवासी पुष्पेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पिता प्रहलाद अपने खेतों पर सोते थे। वह 19 जून की रात करीब 11 बजे खेत पर सोने के लिए घर से गए थे। 20 जून की सुबह पांच बजे जब वह अपने पिता को चाय देने पहुंचे तो वह खून से लथपथ मृत पड़े थे। प्रहलाद के गले को किसी ने धारदार हथियार से काट दिया था। शरीर पर अन्य जगह भी चोट के निशान थे। पुष्पेंद्र के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जांच अधिकारी नेपाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पुलिस गहराई से जांच कर रही है। अभी तक मृतक के साथ गांव में किसी के साथ कोई रंजिश की बात भी सामने नहीं आई है। पुलिस हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
मृतक के भतीजे हरकेश ने बताया कि बीती शाम परिवार में एक लगन-सगाई का कार्यक्रम था, जिसमें उसके चाचा प्रहलाद भी शामिल हुए थे। समारोह में शामिल होने के बाद करीब 11 बजे वे खेत पर सोने के लिए चले गए। वे खेतों पर अकेले सोते थे। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन
चार घंटे तक हथीन-मडकौला रोड रखा जाम
गांव घर्रोट में हुई किसान की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे हथीन-मंडकौला पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर जांच ठीक ढंग से न करने का आरोप लगाए। हत्याकांड के बाद जाम लगाने वाले शिव कुमार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उचित ढंग से जांच नहीं की है। जाम लगाने से रोड के दोनों तरफ वाहन फंस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रूट डायवर्ट कराया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। हथीन थाना के अलावा उटावड, बहीन व आसपास के थानों, चौकियों की पुलिस भी बुला ली गई। डीएसपी सुरेश कुमार भड़ाना भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगाने वालों से शांति व सहयोग बनाए रखने की अपील की। इसके बावजूद चार घंटे तक चिलचिलाती धूप में जाम लगा रहा। डीएसपी सुरेश कुमार भड़ाना के समझाने पर ग्रामीणों ने दोपहर दो बजे जाम खोल दिया। इस बीच डीएसपी ने घटनास्थल के मोबाइल सर्विलांस की रिपोर्ट भी निकलवाई। पुलिस ने पास से ही ज्वार के खेत से खून में सनी हुई कस्सी भी बरामद की और उसको कब्जे में लिया। कस्सी से मृतक के गले पर वार करके उसको रेता गया है। डीएसपी सुरेश कुमार भड़ाना ने बताया कि पुलिस पूर्ण निष्पक्षता से सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।