फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Kidnapping a young man and stabbing him, death

Palwal News: युवक का अपहरण कर चाकू से गोदा, मौत

Sun, 23 Jul 2023 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping a young man and stabbing him, death
23पीएएलपी8- पलवल अस्पताल में मौजूद मृतक सुरेंद्र के परिजन।
विज्ञापन

23पीएएलपी9- सुरेंद्र हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी दीपक व मिंटू।
23पीएएलपी10- मृतक सुरेंद्र का फाइल फोटो।
नहर की पटरी पर झाड़ियों के बीच मिला शव, दो हत्यारोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। गांव पौंडरी में मामूली कहासुनी की रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक का शव अलावलपुर-जनौली के बीच आगरा कैनाल की पटरियों से बरामद हुआ है। शनिवार को पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बंदूक दिखाकर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया था और देर शाम शव को बरामद किया गया। हथीन थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हथीन थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, गांव पौंडरी निवासी जोगेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि करीब छह माह पहले उसके भाई सुरेंद्र की दीपक व उसके पिता के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। दीपक इस बात की रंजिश रखे हुए था। शिकायत में कहा गया कि करीब एक साल पहले सुरेंद्र की पत्नी उसे छोड़कर दूसरी जगह शादी कर ली थी। उसके बाद सुरेंद्र दूसरी शादी करना चाहता था। बीती 19 अप्रैल को गांव निवासी दीपक उसे शादी करवाने का झांसा देकर घर से बुलाकर ले गया। आरोपी ने फरीदाबाद में उसे लड़की दिखाने के लिए कहा, परंतु उसके बाद सुरेंद्र घर नहीं लौटा। उन्होंने दीपक के घर जाकर पूछा, परंतु उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शनिवार देर शाम अलावलपुर से जनौली आगरा कैनाल की पटरी से सुरेंद्र का शव बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हत्यारोपियों ने शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से अलावलपुर से जनौली गांव की तरफ आगरा नहर की पटरी पर झाड़ियों में फेंक दिया। करीब तीन किलोमीटर भीतर जिस जगह शव फेंका गया, वहां केवल दुपहिया वाहन के जाने का ही रास्ता था। वहां कभी कभार कोई व्यक्ति जाता था। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से रास्ते को साफ कराया और शव को बरामद कर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी दीपक व उसके साथी गांव जनौली निवासी मिंटू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में हत्या की वारदात को कबूल किया है। आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू एवं अपहरण के दौरान प्रयोग किया गए कट्टे को भी बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed