{"_id":"5fa039b98ebc3e9be55bbd9a","slug":"kidnapped-minor-found-sent-to-medical-palwal-news-noi5461650134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत नाबालिग बरामद, मेडिकल को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत नाबालिग बरामद, मेडिकल को भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहृत नाबालिग बरामद, मेडिकल को भेजा
हथीन। बहीन थाना क्षेत्र के गांव से 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी का उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह अपनी मां के साथ खेतों में गई थी। 5 आरोपी पीड़िता को कार में लेकर फरार हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से रविवार को किशोरी को एक आरोपी के मामा के गांव से बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 31 अक्तूबर को सुबह 7.30 बजे आरोपियों ने नाबालिग का अपहरण किया था। पीड़िता के पिता के बयान पर आकिप, आमिर, इरफान, आरिफ और मुबीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पीड़िता के पड़ोस के ही रहने वाले हैं। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के बयान लिए जा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।