फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   kidnapped girl found, one arrested

अगवा लड़की मिली, अपहरणकर्ता काबू

Mon, 04 Nov 2013 11:08 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Mon, 04 Nov 2013 11:08 PM IST
विज्ञापन
kidnapped girl found, one arrested

अपराध जांच शाखा पुलिस ने चार माह पहले अगवा नाबालिग लड़की को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर अपहरणकर्ता के कब्जे से मुक्त करा लिया। अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पलवल में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का 30 जून को अपहरण कर लिया गया था। परिजनों ने उसकी कई जगह खोज की। जब लड़की नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


अपहरण के लगभग एक माह बाद थाना शहर पुलिस कैंप ने 31 जुलाई को केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस जब लड़की का सुराग नहीं लगा पाई, तो मामला अपराध जांच शाखा पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध जांच शाखा पुलिस ने एएसआई जगजीत के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि बल्लभगढ़ के मलेरना रोड पर रहने वाले अजहर नामक युवक ने लड़की का अपहरण किया है।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि लड़की बिहार के सिवान जिले में एक कोठे पर रखी गई है। त्योहार के चलते रविवार को अपहरणकर्ता लड़की को लेकर बल्लभगढ़ लौट रहा था। पुलिस ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं लड़की को भी छुड़ा लिया।

अपहरणकर्ता अजहर ने पुलिस को बताया कि वह पलवल में किराये पर रहता था। मकान मालिक की बेटी से उसने संबंध बना लिए। एक दिन मकान मालिक की बेटी को नशीला पदार्थ पिला दिया।


नशीला पदार्थ पिलाने के बाद लड़की बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसे टैक्सी से आगरा ले गया। आगरा से लड़की को ट्रेन में बिठाकर बिहार के सिवान ले गया और वहां नाच-गाने का काम कराने लगा।

जांच अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में लड़की से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed