{"_id":"64e102de9b27e43e1d0d9857","slug":"karnal-stood-first-and-panipat-second-in-kabaddi-palwal-news-c-24-1-snoi1004-1758-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कबड़डी में करनाल प्रथम व पानीपत द्वितीय रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कबड़डी में करनाल प्रथम व पानीपत द्वितीय रहे
Sat, 19 Aug 2023 11:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। तीज महोत्सव के अवसर पर गांव पृथला में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करनाल की टीम ने प्रथम, पानीपत की टीम दूसरे तथा पृथला गांव की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रथम टीम को 21 हजार, दूसरे नंबर पर आने वाली टीम को 11 हजार रुपये नगद दिए गए। भाजपा नेता दीपक डागर मुख्य अतिथि थे। मिस्टर वर्ल्ड बाड़ी बिल्डर विपनेश चौधरी तथा मिस्टर इंडिया पवन जाखड़ विशिष्ट अतिथि थे।
दीपक डागर व अन्य अतिथियों ने कहा कि इस तरह के खेल गांवों में होने चाहिए। इनसे गांवों में छुपी प्रतियोगिताएं सामने आती हैं। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उन्हें आगे आकर खेलों में अपने इलाके का नाम रोशन करने के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर बिजेन्द्र नहारा, रामनिवास तंवर, जयवीर भड़ाना, सुखवीर मलेराना, हुकम सिंह भाटी, बुजुर्ग दौला पहलवान, देवेन्द्र मास्टर, लेखराम, धर्मबीर गायक, कल्लू सरपंच, योगेंद्र तंवर, दयानंद तंवर, लुकरी पहलवान, रवि तंवर, चरण सिंह, उदेश तंवर, राजकुमार, बबली तंवर, अशोक वशिष्ठ, नरेंद्र तंवर, धर्मेंद्र फौजी, दिनेश तंवर, भगत सिंह मौजद थे।