फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Joint campaign launched against single use plastic

Palwal News: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चला संयुक्त अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Joint campaign launched against single use plastic
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना। पुन्हाना शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नूंह और नगर पालिका पुन्हाना की संयुक्त टीम ने बाजार क्षेत्र में विभिन्न दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और बिक्री की जांच की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच दुकानदारों के चालान किए गए।

संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों में पहुंचकर दुकानदारों के पास रखी प्लास्टिक सामग्री की जांच की। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं भंडारण पाया गया, जिसके बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। अधिकारियों ने व्यापारियों को भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन


अभियान में शामिल अधिकारियों ने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। इसके कारण न केवल भूमि और जल स्रोत प्रदूषित होते हैं, बल्कि पशुओं एवं मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। सरकार द्वारा इस पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद कुछ स्थानों पर इसका उपयोग जारी है, जिसे रोकने के लिए लगातार निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने दुकानदारों और आम नागरिकों से कपड़े, जूट और अन्य पर्यावरण हितैषी सामग्री से बने थैलों व उत्पादों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। यदि सभी लोग प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग से बचें तो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

इस संयुक्त कार्रवाई में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नूंह की ओर से जूनियर एनवायरनमेंटल इंजीनियर साजिद और लीगल असिस्टेंट नदीम अहमद मौजूद रहे। वहीं नगर पालिका पुन्हाना की ओर से क्लर्क अजीत और जीतू ने अभियान में भाग लिया।


संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छ हरियाणा अभियान के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed