फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Johad filed against the illegal occupation of the city

जोहड़ पर शहर के लोगों ने किए अवैध कब्जे

Mon, 01 Aug 2016 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Mon, 01 Aug 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
Johad filed against the illegal occupation of the city
तालाब - फोटो : अमर उजाला

शहर के लोगों ने जोहड़ व तालाबों की जमीन पर कब्जा कर रखा है। इस कारण शहर में पानी की निकासी ना होने से अक्सर नालियों का गंदा पानी खड़ा रहता है। 

विज्ञापन


होडल में सत्ती का तालाब, कच्चा तालाब व पंडवन मंदिर में तालाब स्थित हैं। सत्ती सरोवर के तालाब के लिए गौडोता रोड़ के समीप आने बाले नहरी पानी के रास्ते पर पूरी तरह से लोगों द्वारा कब्जा कर लेने के कारण यह तालाब पूरी तरह से सूख गया है।
विज्ञापन


कच्चा तालाब पर भी कब्जे होने के कारण तालाब का अस्तित्व लगभग समाप्त होने के कगार पर है। पांडवन के तालाब की उचित देखभाल ना होने के कारण वो भी बिलकुल सूख गया था तथा ट्यूबवेल से  पानी भरा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार ही होडल में लगभग बारह जोहड़ों में पूरे शहर का पानी जाता था। इन जोहड़ों में पानी भरा होने के कारण सभी जानवर वहीं पर नहाते थे, तथा शहर में पानी का चौबा भी काफी ऊपर था। लेकिन इन जोहड़ों पर कब्जे होने के कारण पूरे होडल शहर में केवल तीन- चार जोहड़ ही बच पाए हैं। लेकिन इन पर भी धीरे- धीरे लोगों द्वारा कब्जा होने लगा है।  जोहड़ों के समाप्त होने के कारण ही शहर में गंदे पानी की निकासी की समस्या ने विकराल रूप धारण किया हुआ है। शहर में चारों ओर मुख्य रास्तों पर नालियों का सारा गंदा पानी खड़ा रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed