{"_id":"6a6505b2f6667083980c9264","slug":"jobs-were-distributed-arbitrarily-under-the-congress-govt-palwal-news-c-24-1-fbd1020-95617-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार में नौकरियों में होती थी बंदरबांट, न्यायालयों को करना पड़ता था हस्तक्षेप : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार में नौकरियों में होती थी बंदरबांट, न्यायालयों को करना पड़ता था हस्तक्षेप : सीएम
विज्ञापन
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर बोला हमला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने और उनके नाम पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को उनके शासन में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का हिसाब देने को कहा।
मुख्यमंत्री शनिवार को गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में नौकरियों में खुलेआम बंदरबांट होती थी। न्यायालयों को भर्ती प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप करना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने युवाओं के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। केंद्र और हरियाणा सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछले 12 वर्षों में युवाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में भी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। सरकार की मंशा साफ है कि युवाओं के भविष्य से कोई समझौता नहीं होगा।