फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   jjp rally in faridabad on 13 march

जजपा की फरीदाबाद में होगी 13 मार्च को रैली, कार्यकर्ताओं ने की बैठक

Thu, 10 Mar 2022 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
jjp rally in faridabad on 13 march
पलवल। जजपा की बैठक बृहस्पतिवार को यहां जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सौरोत की अध्यक्षता में विश्रामगृह में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व जजपा के राष्ट्रीय महासचिव हर्ष कुमार थे। विशिष्ट अतिथि जजपा के पलवल प्रभारी दिनेश डागर थे। संचालन पलवल अध्यक्ष भगत सिंह घुघेरा ने की। बैठक में 13 मार्च को फरीदाबाद में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही रैली की सफलता को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जजपा कार्यकर्ताओं की रैली में पलवल जिले से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को रैली में ले जाने के लिए ड्यूटियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने कहा कि जजपा द्वारा 13 मार्च को की जा रही फरीदाबाद के सेक्टर 12 मैदान में रैली एतिहासिक होगी। रैली में आने वाले लोगों की भीड़ जजपा की बढ़ती लोकप्रियता साबित करेगी। रैली में आने वाले लोगों से साबित होगा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लगातार लोकप्रिय हो रहे हैं। उन्हें हर वर्ग पसंद कर रहा है। जजपा की नीतियां लोगों को पसंद आ रही हैं। दिनेश डागर ने जजपा कार्यकर्ताओं को ड्यूटियां सौंपी तथा उन्हें सदस्यता अभियान भी चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जजपा से जोड़ने की अपील की। इस मौके पर जजपा नेता बृजेश चौहान, ललिता सुहाग, सुखराम डागर, सुनीता शर्मा, सोनू रावत, नरवीर कुंडू, देशराज चौहान, तूहीराम भारद्वाज, महावीर डागर, ठाकुर मंगल सिंह, गजराज सहरावत, रोहतास नंबरदार, प्रवीण डूडी, नाजिम खान, संदीप चौधरी, संजय बघेल, रविंद्र गहलोत, कपिल सोरौत, डॉ. विजय दीघोट, महेंदर रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed