{"_id":"62126e6cb72e682d4952f90e","slug":"jjp-leaders-cut-the-lace-even-before-the-minister-palwal-news-noi6333010179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री से पहले ही जजपा नेताओं ने काट दिया फीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री से पहले ही जजपा नेताओं ने काट दिया फीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। जिले में भाजपा और जजपा में टकराव की स्थिति बन गई है। यह स्थिति गांव घुघेरा से नंगला ग्वारियान तक की सड़क के निर्माण को लेकर बनी है। इस सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ 21 फरवरी को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को करना है। इसके लिए केंद्रीय राज्यमंत्री का कार्यक्रम भी तय हो चुका है। लेकिन रविवार को ही जजपा नेताओं ने घुघेरा जाकर इस सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया। जजपा नेताओं का कहना है कि इस सड़क के निर्माण की मंजूरी उनके प्रयासों से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी है। फिर सड़क के निर्माण का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री करके अपना प्रचार कैसे कर सकते हैं। इसी को लेकर जजपा के पलवल हलका अध्यक्ष भगत सिंह घुघेरा, जजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखराम डागर, वरिष्ठ नेता महावीर डागर के साथ अन्य जजपा नेताओं ने सड़क निर्माण का नारियल फोड़कर शुभारंभ कर दिया।
इस अवसर पर सड़क निर्माण शुरू कराने के लिए ग्रामीणों ने जजपा हलका अध्यक्ष भगत सिंह घुघेरा का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस सड़क के निर्माण की मंजूरी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भगत सिंह घुघेरा की मांग पर की थी। भगत सिंह घुघेरा ने कहा कि पलवल जिले के अंदर ही नहीं, पूरे प्रदेश में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों से जोड़ने वाली सड़कों को भीह सीमेंटेंड बनाया जा रहा है।
जजपा के चुनावी घोषणापत्र को लागू करने में उपमुख्यमंत्री लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि घुघेरा गांव से नंगला ग्वारियाल तक की सड़क की हालत खराब थी। जिसे लेकर वे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिले तथा सड़क निर्माण की मांग की थी। उनकी मांग पर तुरंत मंजूरी देते हुए सड़क निर्माण शुरू करा दिया गया है। सड़क निर्माण पर करीब 40 लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। घुघेरा ने कहा कि पलवल क्षेत्र में जहां भी सड़कें खराब हैं, जल्द ही उनका भी निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर जजपा नेता महावीर डागर, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखराम डागर, गजराज सहरावत, बृजेश अटोहां, प्रदीप मंगला, ललिता सिहाग, नागेश तेवतिया, नरवीर कुंडू, अजय देशवाल, जयपाल, गिर्राज, धर्मवीर, श्रवण मौजूद थे।