{"_id":"575160b64f1c1b2438109646","slug":"jat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन से निपटने के लिए पुलिस ने की मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन से निपटने के लिए पुलिस ने की मॉकड्रिल
palwal
Updated Fri, 03 Jun 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
जांट आंदोलन को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में पांच जून से फिर से शुरू होने वाले जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आंदोलन के दौरान दंगा फसाद होने से निपटने के लिए पुलिस लाइन में दंगा निरोधक दस्तों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। बृहस्पतिवार को इस बाबत पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल भी की गई।
विज्ञापन
वैसे फरवरी माह में हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जिले में स्थिति काबू में रही थी। दो तीन स्थानों पर कुछ देर के लिए सड़कों व रेलवे ट्रैक पर जाम के अलावा कोई अप्रिय घटना नहीं घटी थी। एसपी राजेश दुग्गल पिछली बार भी पूरे लाव लश्कर के साथ कमान संभाले मैदान में डटे रहे थे।
विज्ञापन
इस बार भी आंदोलन के दौरान कानून व व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन में एक कंपनी और 11 पलटन तैनात की गई हैं। सभी को दंगे के दौरान पथराव, आगजनी और फायरिंग जैसे हालात से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
सभी को आंसू गैस के गोले, हेलमेट, जैकेट जैसे आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराए गए हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में दंगे की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कराकर रिहर्सल की गई।