फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Janauli's team was the first in Kabaddi and Kho-Kho

कबड्डी व खो-खो में जनौली की टीम रही प्रथम

Mon, 08 Nov 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Janauli's team was the first in Kabaddi and Kho-Kho
पलवल। जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सोमवार को खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस खेल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में पलवल खंड के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालिकाओं की अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक सहित अन्य खेल कराए गए। मंगलवार को बालकों की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाड़ी जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जनौली की टीम प्रथम और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कारना स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय जनौली की टीम प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कारना की टीम द्वितीय रही। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की धर्मवती प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर की ज्योति द्वितीय स्थान रही। 200 मीटर दौड़ में दीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल की लवली प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की चंचल द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप की मनीषा प्रथम और राजकीय कन्या उच्च विद्यालय जनौली की हिमांशी द्वितीय स्थान पर रही। 15 मीटर दौड़ में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमरपुर की रेखा प्रथम व राजकीय कन्या उच्च विद्यालय जनौली की हिमांशी द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

इसी प्रकार अंडर-19 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर की टीम प्रथम व भावना सीनियर सेकेंडरी स्कूल राखौता की टीम द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहर की टीम प्रथम व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर की संजना प्रथम व इसी स्कूल की वर्षा द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में अलावलपुर स्कूल की नंदनी प्रथम व दीप स्कूल असावटी की तनिष्का द्वितीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में जीवन ज्योति स्कूल की दिया प्रथम व राजकीय स्कूल अलावलपुर की सपना द्वितीय स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ में एडीपीएस स्कूल चांदहट की चंचल प्रथम व दीप स्कूल असावटी की रौनक द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed