फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Jan Ashirwad Yatra taken out in the district

केंद्रीय कानून राज्यमंत्री ने निकाली पलवल में जनआशीर्वाद यात्रा

Thu, 19 Aug 2021 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Jan Ashirwad Yatra taken out in the district
पलवल में केंद्रीय कानून राज्यमंत्री का स्वागत करते हुए बघेल समाज के लोग - फोटो : Palwal
पलवल। केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी बघेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व का सबसे शक्तिशाली देश बनकर उभर रहा है। प्रधानमंत्री के मंत्री मंडल में आज हर वर्ग से मंत्री हैं। उनकी सोच भारत को फिर से विश्वगुरू बनाने की है, लेकिन विपक्ष ऐसा नहीं करने दे रहा। विपक्ष आज हर सही कार्य में अड़ंगा डाल रहा है। वह बृहस्पतिवार को यहां जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय राज्य ऊर्जा मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक दीपक मंगला तथा प्रवीण डागर भी मौजूद थे।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य कानून मंत्री एसपी सिंह बघेल के नेतृत्व में हुडा चौक से लेकर कुसलीपुर स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर बघेल धर्मशाला तक जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। यात्रा का बघेल समाज द्वारा कई जगह पर स्वागत किया गया। किसानों के आंदोलन को देखते हुए भारी पुलिस बल यात्रा के साथ था। यात्रा के धर्मशाला में पहुंचने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि लोकसभा में एक परंपरा थी कि जब भी प्रधानमंत्री अपने मंत्री मंडल का विस्तार करते हैं तो प्रथम दिन अपने मंत्रियों का परिचय कराते हैं। अबकी बार विपक्ष ने प्रधानमंत्री से अपने मंत्रियों का परिचय नहीं होने दिया है।
विज्ञापन

विपक्ष को यह लगता है कि यदि प्रधानमंत्री अपने 27 पिछड़े वर्ग के मंत्रियों का परिचय कराएंगे तो विपक्ष का चेहरा उतर जाएगा। उन्होंने कहा कि 11 महिलाएं, 5 अल्पसंख्यक सहित अन्य मंत्रियों ने यह निर्णय लिया है। यदि विपक्ष ने उनका परिचय नहीं होने दिया तो वे जनता के बीच में जाकर अपना परिचय देंगे और जन आशीर्वाद लेंगे। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, भाजपा नेता वीरपाल दीक्षित, नंद किशोर बघेल, नेत्रपाल सिंह तंवर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री के स्वागत में कोई कार्यक्रम नहीं हुआ
बृहस्पतिवार को केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल की पलवल में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लिया गया। जिसके चलते उनकी जन आशीर्वाद यात्रा मात्र बघेल समाज तक सीमित होकर रह गई। जन आशीर्वाद यात्रा का पलवल में शहर के अंदर जहां भी तीन जगह स्वागत किया गया, वह भी बघेल समाज के लोगों द्वारा अपने स्तर पर किया गया। जिला भाजपा इकाई द्वारा पलवल में पहली बार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत पलवल आए राज्य कानून मंत्री के स्वागत में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। न ही जिला इकाई के कार्यकर्ता व पदाधिकारी यात्रा में मौजूद थे। जिलाध्यक्ष के अलावा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान पदाधिकारी मौजूद नहीं थे। न ही यात्रा में भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed