फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Jam imposed on the demand to find the missing student

11वीं के छात्र की खोज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 16 Aug 2021 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Jam imposed on the demand to find the missing student
हथीन। 12 अगस्त को संदिग्ध हालत में लापता हुए 11वीं कक्षा के छात्र तरुण को तलाशने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इससे यातायात प्रभावित हो गया। मौके पर हथीन थाना प्रभारी जसवीर यादव पहुंचे। उनके आश्वासन पर जाम खोला गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी को ग्रामीणों ने कहा कि छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडकौला में 11वीं में पढ़ता है। उसके पिता राजवीर ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह 12 अगस्त को घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकला था। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं है। वहीं, शिक्षकों का कहना है कि वह स्कूल आया ही नहीं। थाना प्रभारी जसवीर यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज है। उसको खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। बहरहाल, बातचीत के बाद यातायात सुचारू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed