{"_id":"68e8f15b3a5ed9b4b00cc827","slug":"it-is-mandatory-to-display-information-boards-at-fertilizer-shops-palwal-news-c-24-1-gr11004-118451-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: खाद दुकानों पर स्टॉक बोर्ड लगाना अनिवार्य, नैनो खाद के लिए किसान को नहीं किया जाएगा बाध्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: खाद दुकानों पर स्टॉक बोर्ड लगाना अनिवार्य, नैनो खाद के लिए किसान को नहीं किया जाएगा बाध्य
Fri, 10 Oct 2025 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Fri, 10 Oct 2025 05:35 PM IST
विज्ञापन
खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने उठाया सख्त कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब जिले के सभी खाद विक्रेताओं को अपनी दुकान या गोदाम के बाहर खाद की उपलब्धता का सूचना पट्ट (बोर्ड) लगाना अनिवार्य होगा। शिकायतें मिली हैं कि कुछ विक्रेता किसानों को जबरन नैनो खाद लेने के लिए बाध्य कर रहे हैं। किसी भी किसान को नैनो खाद लेना अनिवार्य नहीं है, यह पूरी तरह किसान की इच्छा पर निर्भर करेगा।
उपायुक्त ने कहा कि कई दुकानदार खाद की उपलब्धता का ब्योरा सार्वजनिक नहीं करते, जिससे किसानों में भ्रम की स्थिति बनती है और कालाबाजारी की आशंका बढ़ जाती है। विक्रेता अब ब्योरा सार्वजनिक नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
किसानों की शिकायतों और अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के बाद उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार तथा एसडीएम पलवल, होडल और हथीन को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सभी खाद विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण करें। यदि कोई विक्रेता कालाबाजारी करता मिले या आदेशों की अनदेखी करे तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. वशिष्ठ ने साथ ही किसानों से अपील की कि वे पराली में आग न लगाएं। उन्होंने बताया कि खेतों में जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए जा चुके हैं और जिन किसानों की फसल खराब हुई है, उन्हें रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।